क्राइमसक्ती जिला

पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई 

सक्ती। चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक कमल मैरिषा के द्वारा लगातार अवैद्य शराब के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है इसी कम मे आज दिनांक 13.10.2024 को सउनि कृष्ण कुमार राठौर को जरिये मुखबीर सुचना मिला कि ग्राम कुधरी निवासी महिपाल खड़िया अवैद्य कच्ची महुआ शराब बिकी करने हेतु लेकर जा रहा है मुखबीर सुचना के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रमा पटेल एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्रीमति अंजली गुप्ता को अवगत कराकर उनसे उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर सूचना तस्दीक हेतु सउनि कृष्ण कुमार राठौर के द्वारा एवं अन्य स्टाफ व गवाहो के साथ आरोपी महिपाल खड़िया पिता ठाकुर राम खड़िया उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम कुधरी चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती को ग्राम कुधरी कलमी रोड खंटी तालाब के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये एवं मौके पर तलाशी / बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपी के कब्जे से एक भुरा रंग के पिठ्ठु बैग के अंदर प्लास्टिक पन्नी में लगभग 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमति 1000/- रू. बरामद किया गया आरोपी के द्वारा जप्त शराब के संबंध मे कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर शराब को जप्त कर अपराध क्रमांक 366/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी फगुरम प्रभारी कमल मैरिषा, सउनि कृष्ण कुमार राठौर, प्र. आर. लक्ष्मीनारायण राठौर, आरक्षक जयदेव साहु, कामता मार्चे, संतोष गोंड, अविनाश देवांगन एवं महिला आरक्षक प्रतीभा मिरी का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button