सक्ती के रमेश जायसवाल बने टीआई, हुए पदोन्नत, सक्ती नगर के लिए गौरव की बात, 2013 में बनें थे उप निरीक्षक, प्रभारी प्राचार्य सुरेश जायसवाल के अनुज हैं रमेश

सक्ती- वार्ड नं 05 पुरेन्हापारा पारा सक्ती के प्रतिष्ठित नागरिक डी आर जायसवाल एवं श्यामा जायसवाल के सुपुत्र रमेश कुमार जायसवाल की पदोन्नति निरीक्षक पद पर हुआ है। आज पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी आदेश में छत्तीसगढ़ के 26 उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है जिसमें सक्ती निवासी रमेश कुमार जायसवाल भी शामिल है।वर्तमान में इनकी पदस्थापना पुलिस पब्लिक स्कूल रायपुर में है।

इनके बड़े भाई सुरेश कुमार जायसवाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है। उनकी इस पदोन्नति पर उनके परिवार के सदस्यों भाभी श्रीमती सविता जायसवाल, महेश्वरी जायसवाल, ओमेश जायसवाल, घनिष्ठ जायसवाल, राजित जायसवाल, भूमि जायसवाल सहित उनके परिजनों,सक्ती के मित्रों एवं मोहल्ले वासियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई है।





