संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कानून में सबको समानता का अधिकार दिया,, कमल पटेल
डभरा ,, डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज के लोगों को वोट देने का अधिकार जीने का अधिकार दिया आज संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने बहुत ही कठिन परिश्रम कर पढ़ाई की कई समस्याएं सामने आई फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी । स्कूल में छुआछूत के कारण उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा । स्कूल में पानी पीने को नहीं देते थे अलग से दूर में बैठाया जाता था। इसके बाद भी शिक्षा ग्रहण की हार नहीं मानी और भारत की संविधान को लिखा । संविधान में उन्होंने सभी को जीने का अधिकार सभी वर्गों के लिए हक दिलाया। डॉ आंबेडकर दलितों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं, आज अमीर हो या गरीब हो सबको वोट देने का अधिकार एवं महिलाओं पुरुषों सबको कानून बना कर समानता का अधिकार डॉक्टर अंबेडकर ने संविधान में दिया है । नगर पंचायत डभरा थाना के पास आयोजित सभा में संविधान दिवस के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में अधिवक्ता एवं समाजसेवी कमल किशोर पटेल ने उक्त बातें कही।
नगर पंचायत डभरा के हृदय स्थल थाना चौक में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का प्रतिमा का अतिथियों द्वारा अनावरण किया।
हम आपको बता दें कि नगर पंचायत डभरा के थाना के पास भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। । इस प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव उपस्थित रहे साथ में अन्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद पंचायत डभरा के अध्यक्ष श्रीमती पत्रिका दयाल सोनी एवं राइस किंग खूंटे विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक बाजपेयी अध्यक्ष के ब्राह्मण समाज एवं संतोष मानिकपुरी अध्यक्ष मानिकपुरी पनिका समाज डभरा अशोक अग्रवाल, दीपक साहू लोकनाथ श्रीवास सहित अन्य समाज के अध्यक्ष कार्यक्रम में मौजूद रहे । इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान में समानता का अधिकार दिया है आज वंचितों को भी उनका अधिकार मिला है संविधान में सभी वर्गों के लिए ख्याल रखा गया है और विशेष रूप से दलित शोषितों के उत्थान के लिए भी कानून बनाया गया है डॉक्टर अंबेडकर के जीवनी के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी । कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दयाल सोनी रेशमलाल कुर्रे कीर्तन टंडन भागीरथी महेश्वरी ताराचंद खूंटे विमल खूंटे सहित सतनामी समाज डभरा क्षेत्र के बुद्धिजीवी बहुजन चिंतक एवं महिलाएं एवं पुरुष हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।




