अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त मालखरौदा की कार्रवाई

मालखरौदा। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर *ग्राम चारपारा थाना मालखरौदा* निवासी *जैन कुमार लहरें पिता जगेश्वर प्रसाद* से दो लीटर क्षमता वाली 03 नग हरे रंग व 02 नग अल्परदर्शी सफेद रंग की प्लास्टिक बॉटल प्रत्येक में 02-02 ली भरी कुल 10 ली हाथभट्टी महुआ शराब बरामद होने से 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया । इसी प्रकार ग्राम नरियरा में मिथुन रात्रे पिता मनीराम के संज्ञान आधिपत्य से एक पीले रंग की 05 ली क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 05 ली व दो लीटर क्षमता वाली एक हरा रंग की प्लास्टिक बॉटल व सफेद बॉटल प्रत्येक में 02 – 02 ली भरी , 03 नग प्लास्टिक पन्नी प्रत्येक में 200- 200 ml भरी कुल मात्रा – 9.6 ली महुआ शराब बरामद होने से 34(2) के तहत् प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया तथा माननीय न्यायालय से प्राप्त न्यायिक रिमांड पर दोनों आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया । उपरोक्त कार्रवाई में मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, वृत जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान, , आबकारी आरक्षक विष्णु कौशिक, आबकारी स्टाफ कमलेश यादव, परस राम कहरा, भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा ।





