सक्ती नगर
सक्ती:दिग्गजों को किनारे कर भाजपा ने जताया युवा नेता चिराग अग्रवाल पर भरोसा

सक्ती। नगर में कमल खिलाने की जवाबदारी चिराग अग्रवाल के कंधों पर दी गई है. भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष हेतु चिराग अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. पार्षदों की सूची जारी करने में भी बीजेपी आगे रही और उसने अपने सोलह प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है. वहीं दो प्रत्याशियों घोषणा होना बाक़ी है. भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद चिराग अग्रवाल ने कहा कि वे पार्टी ने जो भरोसा जताया है उस पर वे खरे उतरने की भरपूर कोशिश करेंगे और नगर में भारतीय जनता पार्टी को जिताकर कमल खिलाएंगे और नगर में एक स्वच्छ और विकास का मापदंड रखने वाली सरकार बनाएंगे.





