सक्ती जिला
Trending

कार्यकर्ता मेहनत करें, कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएं जन जन तक- विजय शर्मा 

सक्ती- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सक्ती पंहुचक कर कार्यकर्ताओं को चार्ज किए। उन्होनें नगर के शुभम ग्रीन्स में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को जन जन तक पंहुच कर पार्टी की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का अग्राह किया। श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं में जज्बा है। विश्णुदेव साय की सरकार ने पिछले एक साल में काफी काम किया है। जन जन की आवाज बनने का प्रयास साय सरकार ने किए हैं। आवास से लेकर महतारियों के खाते में पैसे जमा करने की योजना को भी लोगों ने खूब सराहा है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में नगरीय निकाय में भी भाजपा को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। विजय शर्मा ने कहा कि आजादी के 50 वर्षों तक गांवों की सड़कों की चिंता नहीं की गई। जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई। अटल सरकार आई तब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सड़कें बनना प्रारंभ हुई। भाजपा की चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार हो या स्थानीय सरकार मेहनत करके काम करती है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button