सक्ती नगर

29 को निकलेगी चंद्रहासिनी देवी के लिए पदयात्रा

पदयात्रा सेवा समिति कर रही जोर शोर से तैयारी

सक्ती। मां चंद्रहासिनी की 23 मी पद यात्रा आगामी 29 सितंबर को दोपहर 2 बजे से नगर से निकलेगी। मां महामाया मंदिर से निकलने वाली पदयात्रा में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी तादाद में लोग पहुंचते हैं। चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस पद यात्रा का जगह जगह हार्दिक स्वागत किया जाता है।

श्याम सुंदर अग्रवाल

जानकारी देते हुए चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति के संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां चंद्रहासिनी की तैसी पदयात्रा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं प्रतिवर्ष देवी भक्त काफी संख्या में सक्ती से चंद्रपुर के लिए पैदल जाते हैं। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button