
सकती । विकासखंड शिक्षा अधिकारी के. पी. राठौंर के सेवानिवृत हो जाने से उनकी जगह पर अब सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलिमा बड़गे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्होंने 1 अप्रैल मंगलवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान उन्हें बीईओ की अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनके द्वारा पदभार ग्रहण के पूर्व देवी मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। नए बीईओ नीलिमा बड़गे ने कहा कि अपने कर्तव्यों को पूर्ण ईमानदारी और निष्ठापूर्वक निभाते हुए ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को और भी अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
विदित हो कि पूर्व में पदस्थ के. पी. राठौंर विकासखंड शिक्षा अधिकारी 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत हो गए हैं। जिसके बाद शिक्षा विभाग के द्वारा एक आदेश के तहत उनके स्थान पर कार्यालय में ही पदस्थ सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीलिमा बडगे को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रभार सौपा गया है। इस अवसर पर कार्यालय में पदस्थ बृजेश कुमार श्रीवास्तव, नंदलाल पटेल, शांति लाल यादव, जय नारायण राठौर , अमोल दास मानिकपुरी, राजकुमार पटेल सहित कार्यालय में पदस्थ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




