स्व. बिसाहूदास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया बाबूजी को नमन, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल भी हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम के शामिल

कहा—छत्तीसगढ़ के विकास और उनके अधूरे सपनों को साकार करने हरसंभव प्रयास जारी रहेगा
सक्ती। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी एवं छत्तीसगढ़ की अस्मिता के प्रतीक माने जाने वाले स्वर्गीय बिसाहूदास महंत की 48वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने बाबूजी स्व. बिसाहूदास महंत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत ने अपना पूरा जीवन समाज, क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए समर्पित किया। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ-साथ जनसेवा और जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
बाबूजी के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत ने जिस विकसित, समृद्ध और स्वाभिमानी छत्तीसगढ़ का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए वे सदैव हरसंभव प्रयास करते रहेंगे। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्व. बिसाहूदास महंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।



