विशेष समाचारसक्ती जिला

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत् श्रीमती पटेल का हुआ निःशुल्क उपचार

सक्ती/डभरा।  राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाने हेतु राज्य शासन द्वारा संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंम्भ किया गया है। इस योजना के तहत् चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि अपने राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रहा है जिससे स्वस्थ एवं बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सके।

      जिला सक्ती अंतर्गत तहसील डभरा के ग्राम किरारी निवासी श्रीमती द्विज कुवंर पटेल, पति श्री चितरंजन पटेल विगत कई वर्षों से कैंसर नामक बिमारी से पीडित थी। श्रीमती द्विज कुवंर पटेल ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ था l श्रीमती द्विज कुवंर पटेल ने बताया कि बेस्ट कैंसर का उपचार मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत् करवाई है l उन्होंने ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत् उपचार हेतु सहायता राशि स्वीकृति किया गया था। जिसके तहत उन्होंने ने निःशुल्क उपचार करवाए है और वर्तमान में श्रीमती द्विज कुवंर पटेल स्वस्थ्य होकर अपने निवास स्थल में चिकित्सकों के द्वारा प्रदाय औषधी लेकर स्वास्थ्य लाभ ले रही है। जिसके लिए श्रीमती पटेल ने मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button