गर्मीसक्ती जिला

बढ़ने लगी सूर्य की तपिश 40 डिग्री रहा तापमान, इस बार अप्रैल से ही चल रही हीट वेव, अगले 6 दिनों में तेजी से बढ़ेगा तापमान

सक्ती। बीते दो दिनों से सूर्य की तपिश प्रचंड होने लगी है। फलस्वरूप गर्मी अब तेजी से बढ़ने लगी है। आज महासमुंद जिले का न्यूनतम तापमान 24 तथा अधिकतम 40 डिग्री था। अब आगामी सप्ताह भर में ही 41 से 42 डिग्री तक तापमान बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। आज शहर में दिन भर गर्म हवा चलती रही। दोपहर में सड़कें सूनी दिखाई दी। हालांकि, रोजाना की तरह लोग सूर्य ढलने के बाद पार्क तथा चौपाटियों में अपना समय बिताया। ग्रामीण अंचल में स्थिति थोड़ी और गंभीर है। इस बार अप्रैल में ही हिट वेव की स्थिति निर्मित हो चुकी है। आमतौर पर मई या जून में इस तरह की स्थिति निर्मित होती है। जो सोचनीय बात है। सुबह 10 बजे के बाद ही सूर्य की तेज रोशनी भीषण गर्मी का साक्ष्य दे रही थी। बीते दो दिनों से आसमान पर बदली की वजह से गर्मी का पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन, बादल साफ होते ही सूर्य ने अपना प्रचंड रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया है।

अस्पतालों में बढ़े मरीज

तापमान में उतार चढाव तथा दिन में तेज धूप की वजह से अस्पतालों में मौसमी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन दिनों अस्पतालों में सिर दर्द डिहाइड्रेशन तथा फीवर के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। जिनमे से बच्चों व सीनियर सिटिजंस की संख्या अधिक है। स्थिति यह है कि रोजाना अस्पताल में कतार लग रही है। तापमान बढ़ने की वजह से इसका असर बच्चों की सेहत पर अधिक नजर आ रहा है। बता दें कि कोई सप्ताह भर से मौसम बदला हुआ है। क्षेत्र में चार-पांच दिनों से दिन के समय गर्मी तथा रात के समय ठंड पड़ रही है, जिसके कारण आलम यह है कि जिला के निजी व सरकारी सभी अस्पताल मरीज बढ़ गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button