सक्ती जिला

132 के व्ही पावर स्टेशन शीघ्र स्थापित करने की मांग

सक्ती – राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग सक्ती के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट जाकर विद्युत समस्याओं को लेकर आज ज्ञापन दिया गया। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कार्यपालक निदेशक (रायगढ़ क्षेत्र) के पत्र दिनांक १_मार्च २०२३ के अनुसार सक्ती में १३२ के व्ही पावर सब स्टेशन खोलने बाबत स्थल चयन कर प्रस्तावित विद्युत उप केंद्र का डायग्राम, नक्शा_खसरा, प्रस्तावित फीडर, विद्युत भार आदि औपचारिकता पूर्ण कर CSPDCL कंपनी के मुख्यालय_ रायपुर (छ०ग०) को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किये जाने बावजूद आज पर्यंत धरातल पर कार्यवाही नहीं दिखाई दे रही है फलस्वरूप आज मानवाधिकार संगठन के लोग कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर मांग किए हैं कि शीघ्र ही प्रस्तावित १३२ के व्ही पावर स्टेशन को स्थापित किया जावे जिससे अंचल में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।

विदित हो कि वर्तमान में सक्ती अंचल में अडभार उपकेंद्र अथवा चांपा केंद्र से विद्युत आपूर्ति की जा रही है जिसमें विशेषकर गर्मी आते ही आपूर्ति पूरी तरह चरमरा जाती है तथा बीती रात लंबे समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में त्राहि_त्राहि स्थिति बन गई थी फलस्वरूप आज संगठन के जिला महिला विंग अध्यक्ष कांता यादव, जिला मीडिया विंग अध्यक्ष योम लहरे , जिला सचिव उदय मधुकर, जिला उपाध्यक्ष अनिता पटेल के साथ राजाराम पटेल, अमन डालमिया ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रस्तावित १३२ के व्ही पावर स्टेशन की शीघ्र स्थापित किए जाने की मांग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button