सक्ती जिलासक्ती नगर

चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक से की मुलाक़ात, व्यापारियों के हित में चर्चा

सक्ती- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक से महत्वपूर्ण मुलाक़ात की, जिसमें व्यापारियों के हितों और आर्थिक विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर वित्तीय सुविधाएं प्रदान करना था।

बैठक में चेम्बर ऑफ कॉमर्स इकाई सक्ती के नव नियुक्त अध्यक्ष मुकेश बंसल ने कहा, हमारा मुख्य लक्ष्य स्थानीय व्यापारियों को सशक्त बनाना है। स्टेट बैंक के साथ हमारी यह बैठक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें उम्मीद है कि इसके माध्यम से हम व्यापारियों को अधिकतम लाभ पहुंचा सकेंगे।

बैठक के दौरान, व्यापारियों द्वारा उठाई गई कुछ प्रमुख समस्याओं में ऋण प्राप्ति की कठिनाइयां, ब्याज दरों में वृद्धि, और बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता शामिल थीं। मुख्य प्रबंधक रॉकी गोयल ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और बैंक की ओर से हम हर संभव प्रयास करेंगे ताकि उन्हें बेहतर सेवाएं मिल सकें। सभी उपस्थित लोगों ने इस बात पर सहमति जताई कि इस प्रकार की संवादात्मक बैठकें भविष्य में भी जारी रहनी चाहिए। इससे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स और स्टेट बैंक के बीच हुई यह मुलाक़ात व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक सकारात्मक पहल है, जो क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक नई आशा जगी है। आगे भी ऐसी बातचीतों के माध्यम से व्यापारी और बैंक दोनों ही एक दूसरे के साथ मिलकर विकास की नई संभावनाओं को तलाश सकेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, मनीष कथुरिया, अनुराग जिंदल, पवन अग्रवाल, गजेंद्र डालमिया, विक्की अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, सुनील कृपलानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button