सक्ती जिला

लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन,राधा-कृष्ण नृत्य, मटकी फोड़, भजन संध्या और नाटक ने बांधा समां

सक्ती। लिटिल फ्लावर स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, पुष्पों और श्रीकृष्ण की झांकी से सजाया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ संचालकों टी.पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस शेख तथा प्राचार्या श्रीमती संध्या ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण नृत्य, भजन संध्या, हिरण्यकश्यप-नरसिंह नाटक और रोमांचक मटकी फोड़ प्रतियोगिता इस आयोजन के मुख्य आकर्षण रहे। बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक लग रहे थे और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियों से उनका स्वागत किया।

स्कूल के डायरेक्टर टी.पी.उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस ने अपने उद्बोधन ने कहा कि, “ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं बल्कि बच्चों में आपसी सहयोग, टीम भावना और आस्था को भी बढ़ावा देते हैं।”

भजन की मधुर स्वर लहरियों के बीच कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। विद्यालय में पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल छाया रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button