सक्ती जिला

सक्ती जिले के छपोरा को बड़ी सौगात, अपराध में लगाम लगाने सीएम ने कर दी बड़ी घोषणा, अधिकारियों को दिए निर्देश कहा – तीन महीने में सड़कों को सुधारे

  • सक्ती नया जिला, नया उत्साह, सीएम ने कहा – पूरी होंगी सारी आकांक्षाएं

सक्ती। मुख्यमंत्री ने छपोरा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम वासियों से मुलाकात की। किसान वेद राम साहू के यहां भोजन करने के बाद उन्होंने विधिवत भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की और एक-एक करके सभी से वार्तालाप किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नए जिले में नई घोषणाएं की और कहा कि सभी आकांक्षाएं पूरी होंगी।

ग्राम वासियों से वार्तालाप करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

तीन माह में सुधारें सड़कों की दशा – सीएम

मुख्यमंत्री ने छपोरा में बड़ी घोषणाएं की इसमें निर्माण कार्य में सड़क खराब है उसे तत्काल सुधारा जावे 3 महीने के भीतर तत्काल सड़कों का निर्माण कार्य हो, मरम्मत हो इसके निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

छपोरा में खुलेगी पुलिस चौकी –

साथ ही छपोरा में पुलिस चौकी खुलेगी। हसौद में आत्मानंद स्कूल खुलेगा। सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। ग्राम पंचायत अमापाली में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होगा। वही ग्राम हरदी डीह में प्राइमरी स्कूल भवन एवं अहाता निर्माण ग्राम जमड़ी से जुनवानी तक सड़क निर्माण ग्राम मरघटी से रणपोटा तक सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दी है। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्राम वासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

आज रात रुकेंगे हसौद के रेस्ट हाउस में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सक्ती जिले में पहली बार रात्रि विश्राम हो रहा है। वे हसौद के विश्राम गृह में रात में रुकने के बाद सुबह पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके बाद उनकी रवानगी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button