सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती के जे. बी. डी. ए. वी. छात्र रुद्र पटेल ने संभाग स्तरीय भारोत्तोलन में दिखाई अद्वितीय प्रतिभा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर जिले और विद्यालय का नाम किया रोशन, पाटन दुर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे जलवा

संवाददाता – सक्ती

जे. बी. डी. ए. वी. हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती के प्रतिभाशाली छात्र रुद्र पटेल ने संभाग स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 71 किलोग्राम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी मेहनत और दमखम के परिणामस्वरूप उन्हें आगामी 4 से 7 नवम्बर 2025 तक पाटन, दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री अनिल दरयानी, श्री राजकुमार दरयानी, जूनियर डायरेक्टर श्री अंकित दरयानी और प्राचार्य श्री राम नारायण धीवर ने रुद्र की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह न केवल रुद्र की मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे विद्यालय और जिले के लिए गौरव का क्षण है।

उन्होंने रुद्र को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रुद्र की सफलता ने पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना दिया है। विद्यालय परिवार ने इसे मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम बताते हुए रुद्र को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

प्रातिक्रिया दे