सक्ती जिला

शहीद दीपक भारद्वाज को उनके घर पहुंच कर सीएम भूपेश बघेल ने दी पुष्पांजलि, परिजनों से की मुलाक़ात

जैजैपुर विधानसभा के ग्राम पिहरीद पहुंचे

सक्ती-प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैजैपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के एग्री ग्राम पीड़ित पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीद दीपक भारद्वाज के परिजनों से भी मुलाकात की। साथ ही उन्होंने परिवार जनों का कुशल क्षेम जाना। शहीद दीपक भारद्वाज के पिता राधे लाल भारद्वाज ने भी हर परिस्थिति से उन्हें अवगत कराया। विदित हो कि राधे लाल भारद्वाज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सक्ती जिला संयोजक है और वे कर्मचारी अधिकारियों के हितों के लिए सदैव संघर्षशील रहे हैं।

शहीद दीपक भारद्वाज के पिता राधेलाल भारद्वाज से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

डेढ साल पहले बीजापुर में हुई नक्सल मुठभेद में हो गए थे शहीद

शहीद दीपक भारद्वाज विगत वर्ष 2021 में अप्रैल माह में बीजापुर जिले के तर्रेम में हुई नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। जानकारी हो कि इस नक्सल मुठभेड़ में 24 जवानों ने शहादत दी थी। डेढ़ वर्ष पहले शहीद हुए दीपक भारद्वाज की गृह ग्राम में उनके अंतिम दर्शन करने मानव पूरा हर राज्य उमड़ पड़ा था। हर नेता और अधिकारी उनके चाहने वाले क्षेत्रवासी उनके गांव पहुंचे थे। बहुत कम समय में शहीद सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज ने अपनी वीरता से ऊंची पहचान बना ली थी। लोगों ने दीपक भैया अमर रहे के नारे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button