सक्ती जिला
गहरीमुड़ा में आवास निर्माण का निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस जारी

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर जनपद सकतीं के सीईओ ने आज 10 सितम्बर को ग्राम गहरीमुड़ा में आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सर्वाधिक लंबित आवासों की स्थिति की समीक्षा कर लापरवाही बरतने वाले हितग्राहियों को नोटिस जारी किया गया तथा निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम अधिकारी नरेगा, तकनीकी सहायक, ग्राम सरपंच, पंच सहित अन्य जिम्मेदार उपस्थित रहे। सीईओ ने तकनीकी सहायक और आवास मित्र को कार्य में वांछित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




