शिक्षा

गुंजन पब्लिक स्कूल की शिक्षिका हेमा देवांगन हुए सम्मानित

सकर्रा| 6 सितम्बर को विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव के द्वारा डभरा के कृष्णा पैलेस में किया गया । आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के कर्मठ शिक्षक – शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सक्ती जिला की जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाग द्विवेदी थीं। इस अवसर पर गुंजन पब्लिक स्कूल
अंग्रेजी माध्यम सकर्रा की शिक्षिका हेमा देवांगन को विधायक के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं मेडल सम्मानित किया गया| स्कूल के संचालक नवनीत सोनी ने विद्यालय परिवार की तरफ़ से हेमा देवांगन को शुभकामना देतें हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button