सक्ती जिला

धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ समापन

डभरा।  धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत डभरा के सभाकक्ष में 11 एवं 12 सितंबर तक दो दिवसीय आदि कर्मयोगी अभियान का ब्लॉक प्रोसेस लैब आधारित प्रशिक्षण सह कार्यशाला BMT के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा के सी के आदिले के निर्देशन में आयोजन किया गया जिसमें डभरा ब्लॉक अंतर्गत 14 जनजातीय बाहुल्य ग्राम ओडकेरा, कानाकोट, कंवली, कंवलझर,गाड़ामोर,भजपुर, सुरसी, बघनिपाली, पुजेरिपाली, परसापाली,बरहागुड़ा,कलमा, बालपुर एवं पलसदा के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, के मैदानी अमलो को आदिवासी सहयोगी के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के 86 आदिवासी सहयोगी शामिल हुए व सफलता पूर्वक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ उक्त प्रशिक्षण में समापन उपरांत जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अरुणा महेंद्र सिदार, जनपद पंचायत डभरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी के आदिले द्वारा सभी आदिवासी सहयोगियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button