सक्ती जिला

सक्ती पुलिस की कार्रवाई : राशन दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी व एक नाबालिग पकड़ा गया, नगदी व सामान बरामद

सक्ती। थाना सक्ती पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेलीभाठा का है, जहां आरोपियों ने राशन दुकान में घुसकर नगदी, मोबाइल व सामान की चोरी की थी।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी घुरवादास महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीती रात लगभग 1:10 बजे गांव के रवि चैहान, मोनू उर्फ अनीष पटेल और एक नाबालिग ने दुकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दाल, आलू, प्याज सहित अन्य सामान, करीब 15,000 रुपये नगद और ओप्पो कंपनी का मोबाइल चोरी कर ले गए। प्रार्थी को इसकी जानकारी सुबह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई।

विवेचना के दौरान नाबालिग बालक को पूछताछ में चोरी करना स्वीकार हुआ। उसके आधार पर अन्य आरोपियों मोनू पटेल (22 वर्ष) और रवि चैहान (18 वर्ष) को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग को बाल न्यायालय जांजगीर पेश किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखनलाल पटेल के नेतृत्व में सउनि रामकुमार रात्रे, राजेश यादव, प्रआर संजी शर्मा, आरक्षक यादराम चंद्रा, बृजमोहन नेताम एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button