सक्ती जिला

चूड़ी बेचकर परिवार पालने वाले पिता पर टूटा दुखों का पहाड़, डिजिटल क्रिएटर बेटे फिरदौस खान की फांसी से मौत – दो बहनों और छोटे भाई से छूटा हमेशा के लिए साथ

सक्ती। नगर के सक्ती नगर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में पेड़ से लटकती डिजिटल क्रिएटर फिरदौस खान की लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सोशल मीडिया पर मशहूर और युवाओं के बीच पहचान बनाने वाले फिरदौस की असमय मौत ने न सिर्फ परिवार को, बल्कि पूरे नगर को झकझोर दिया है।

चूड़ी बेचकर पालते थे परिवार

फिरदौस के पिता इस्लाम बेग लंबे समय से चूड़ी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गरीबी के बीच उन्होंने बेटे के शौक पूरे किए। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जिस बेटे ने डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बनाई, वही अचानक पेड़ से लटकता मिला।

दो बहनों और छोटे भाई से छूटा साथ

फिरदौस खान के असमय मौत से उसकी दो बहनें और एक छोटा भाई बेसहारा से हो गए हैं। परिवार की हालत ऐसी है कि हर कोई उन्हें देखकर गमगीन हो जा रहा है। बहनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे।

इलाके में पसरा मातम

ऑफिसर्स कॉलोनी से लेकर पुराना पारा तक शोक की लहर दौड़ गई है। मोहल्ले के लोग कह रहे हैं कि फिरदौस महत्वाकांक्षी और खुशमिजाज युवक था, जिसने कभी किसी को दुख नहीं दिया। उसकी मौत पर हर जुबान खामोश है और आंखें नम हैं।

पुलिस की जांच जारी

नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, मगर पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

https://your-voice.shubhkamna.co.in/digital-creators-body-found-hanging-in-sakti-officers-colony-created-a-stir-in-sakti-nagar-social-media-creator-firdaus-khan-untimely/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button