खेलसक्ती जिला

जे. बी. डी. ए. वी. हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती का गौरव बढ़ा – विराट धीवर का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु

सक्ती। जे. बी. डी. ए. वी. हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती के प्रतिभाशाली विद्यार्थी विराट धीवर पिता श्री रामनारायण धीवर ने अपनी लगन, मेहनत और उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हाल ही में आयोजित संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए विराट ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो (दिनांक 21/09/2025 से 24/09/2025तक जगदलपुर में आयोजिक किया जाएगा )के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री अनिल दरयानी, अध्यक्ष श्री राजकुमार दरयानी, जूनियर डायरेक्टर श्री अंकित दरयानी सुनील दरयानी तथा प्राचार्य श्री रामनारायण धीवर ने इस सफलता पर विराट को हार्दिक शुभ कामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे सक्ती क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विराट राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button