सक्ती जिला
सक्ती : रात भर चली आयकर विभाग की कार्यवाही दूसरे दिन भी जारी

सक्ती। बुधवार को दोपहर एक बजे से चालू हुई आयकर विभाग की कार्यवाही रात भर चलती रही। रात भर चलने वाली कार्यवाही को लेकर नगर में काफ़ी चर्चा है, व्यापारी वर्ग इस कार्यवाही को लेकर तरह तरह की अटकलें लगा रहा है। छापा पड़े लगभग 24 घंटे होने जा रहे हैं। इतनी अधिक समय तक चलने वाली यह कार्यवाही नगर में पहली बार देखने को मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ आय सम्बंधी विवरणों को गंभीरता से देखा जा रहा है। ज़मीनी दस्तावेज़ों को पढ़ने और समझने में समय लग रहा है। हालाँकि आयकर विभाग के अधिकारी किसी भी प्रकार की अधिकृत जानकारी देने से बच रहे हैं।

इनके यहां पड़ी है आयकर की रेड –
अरुण अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, जगदीश बंसल, राहुल अग्रवाल, आंनद अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल के यहां आइटी ने रेड मारी थी।




