डोड़की परिक्षेत्र साहू संघ का निर्वाचन सम्पन्न, योगेन्द्र साहू निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

सक्ति। डोड़की परिक्षेत्र साहू संघ का परिक्षेत्र अध्यक्ष का चुनाव ग्राम पंचायत छिंदमुड़ा में 3 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे सम्पन्न हुआ। इस निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष पद पर नूतेश साहू, महिला उपाध्यक्ष पद पर हेमिन बाई, संगठन सचिव पद पर राधेश्याम साहू तथा संयुक्त सचिव पद पर हीरा बाई साहू निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारी तहसील अध्यक्ष प्रकाश साहू तथा सहनिर्वाचन अधिकारी तहसील उपाध्यक्ष खोख साय साहू, सेवती साहू, गोविंदा साहू, नेत्रा साहू और संत राम साहू ने पूरी प्रक्रिया सम्पन्न कराई। इस अवसर पर समाज में हर्ष का वातावरण देखा गया। गौरतलब है कि श्री योगेन्द्र साहू दूसरी बार परिक्षेत्र अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। वे वर्तमान में ग्राम पंचायत देवरमाल से भी निर्विरोध सरपंच हैं तथा भाजपा ग्रामीण मंडल में कोषाध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से साहू समाज में खुशी का माहौल बना हुआ है और समाजजनों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।




