सक्ती जिला

उपमुख्यमंत्री अरुण साव 8 अक्टूबर को सक्ती में,साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे

सक्ती – छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भारसाधक मंत्री लोक निर्माण विभाग ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगरीय निकाय छत्तीसगढ़ शासन का जिला मुख्यालय सक्ती में 8 अक्टूबर को आगमन हो रहा है। सक्ती जिला प्रथम नगर आगमन पर जिला साहू संघ सक्ती की ओर से उनका भव्य स्वागत अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा इसके लिए अनुनय कॉन्वेंट स्कूल शक्ति में 3 अक्टूबर को जिला अध्यक्ष के आवाहन पर साहू समाज का सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में समाज से जुड़े हुए जिला के ग्रामीण एवं पदाधिकारी पहुंचे थे जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष एवं सक्ती के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने बताया कि उपमुख्यमंत्री जी का सक्ती जिला आगमन पर साहू समाज में भारी उत्साह का माहौल है एवं इस दिन समाज के प्रतिभावान 10वीं, 12वीं ,स्नातक, स्नातकोत्तर,पास 75% से अधिक प्राप्तांक ,मेडिकल ,इंजीनियरिंग , कृषि, वाणिज्य, ला ,के छात्रों का सम्मान साथ ही अच्छे कृषक अच्छे व्यापारी ,अच्छे कर्मचारी ,अच्छे अधिकारी ,अच्छे निर्वाचित जनप्रतिनिधि ,योग टीचर ,अच्छे गायक कलाकार, संगीतकार ,कलमकार, पत्रकार, गीतकार वैज्ञानिक, उद्यमी, ब्लड डोनर,समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया है उनका भी प्रमुख रूप से सम्मान किया जाना है इस बारे में जानकारी दिया तथा
समाज के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने अधिकाधिक संख्या में समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का अपील किया ,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button