22 वर्ष देश सेवा के बाद लौटे फौजी फुलेश्वर सिदार का भव्य स्वागत

सक्ती / बेल्हाडीह (जेठा) —
सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सिरली निवासी फुलेश्वर सिदार ने भारतीय सेना में 22 वर्ष तक राष्ट्र रक्षा कर जब स्वदेश लौटे तो गांव में जश्न का माहौल छा गया। बाराद्वार रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों, दोस्तों और परिवारजनों ने डीजे, ढोल-नगाड़े और पुष्प वर्षा के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बाराद्वार से सिरली तक निकाली गई भव्य रैली में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ग्रामीणों ने आतिशबाज़ी कर देश के इस सपूत के सम्मान में खुशी का इज़हार किया।
सेवानिवृत्त फुलेश्वर सिदार ने कहा—
फुलेश्वर सिदार, भारतीय सेना की इंजीनियर कोर में हवलदार पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने 22 वर्ष के सैन्य जीवन में अम्बाला, मिशामारी (असम), पूना, सूरतगढ़, दिल्ली और भोपाल जैसे प्रमुख सैन्य अड्डों पर सेवा दी।
उनका जन्म सिरली गांव में श्री चैनसिंह सिदार और श्रीमती फुलबासन सिदार के घर हुआ। प्रारंभिक शिक्षा गांव में और हाई स्कूल की पढ़ाई पोरथा से पूरी करने के बाद उन्होंने 2003 में सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प निभाया।
“22 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व है। अब जब गांव लौटकर अपने लोगों का स्नेह और सम्मान मिला, तो यह मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है।”
गांववासियों ने उनके इस समर्पण को प्रेरणादायक बताया और कहा कि फुलेश्वर सिदार आने वाली पीढ़ी के लिए देशभक्ति और अनुशासन का आदर्श उदाहरण हैं।




