सक्ती जिला
जैजैपुर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

अरुण निराला संवाददाता-सक्ती। थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर, ग्राम अचानपुर रोड के तालभांठा मे शराब रेड कार्यवाही किया गया, जो टीकेश्वर प्रसाद चंन्द्रा पिता स्वर्गीय संजीव कुमार चंन्द्रा उम्र 21 साल साकिन गलगलाडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती, को अचानपुर रोड के तालभांठा मे अवैध रूप से शराब परिवहन करते पाये जाने पर, आरोपी के कब्जे से एक सफेद पीला रंग के प्लास्टिक बोरी मे, 40 पाव देशी शराब जप्त किया गया और आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत कार्यवाही की गई




