सक्ती जिला

सेजस शक्ति : ज़िला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने ली संस्था प्रमुखों की बैठक, शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

अरुण निराला संवाददाता सक्ती। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर ज़िला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी की सक्रियता लगातार चर्चा में है। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही वे स्कूल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए नियमित रूप से क्षेत्रीय भ्रमण एवं विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को सेजस शक्ति परिसर में जिले के सभी सरकारी स्कूलों के संस्था प्रमुखों की बैठक ली।

बैठक में डॉ. द्विवेदी ने संस्था प्रमुखों से कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़ा विषय है। उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे बच्चों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियाँ अपनाएँ और विद्यालयों को एक प्रेरणादायी शिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस वर्ष का लक्ष्य है कि शक्ति जिला प्रदेश के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले जिलों में शामिल हो। इसके लिए सभी संस्था प्रमुखों को विद्यालय स्तर पर ठोस कार्ययोजना बनाने और उसे समयबद्ध ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button