सक्ती जिला
आरएलसी पब्लिक स्कूल डभरा में लगा आधार बायोमेट्रिक अपडेट शिविर, छात्र-छात्राओं का हो रहा है डिजिटल अपडेट

अरुण निराला संवाददाता-सक्ती/डभरा। जिला प्रशासन सक्ती के निर्देशानुसार मंगलवार को आरएलसी पब्लिक स्कूल डभरा में विद्यार्थियों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर कार्यालय सक्ती की ई-गवर्नेंस शाखा द्वारा संचालित अभियान के तहत लगाया गया है।
शिविर में स्कूली बच्चों के आधार में आवश्यक सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया की गई, ताकि भविष्य में उनकी पहचान से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान हो सके। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को डिजिटल पहचान और आधार के महत्व के बारे में जानकारी दी।
अभियान के तहत जिले के अन्य विद्यालयों में भी क्रमवार रूप से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित किया जा सके।




