सक्ती जिला
जवाहर नवोदय विद्यालय चीसदा में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु लैटरल एंट्री परीक्षा 2026 — ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर तक

अरुण निराला संवाददाता-सक्ती। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चीसदा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु लैटरल एंट्री परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 21 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। पात्र विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और समग्र विकास के अवसरों को देखते हुए विद्यार्थी उत्साहपूर्वक आवेदन कर रहे हैं।
🟩 “21 अक्टूबर तक मौका — नवोदय में प्रवेश का सुनहरा अवसर”




