सक्ती जिला
सक्ती खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई — करही, डभरा और चन्द्रपुर क्षेत्र में अवैध रेत व चूना पत्थर परिवहन पर 6 वाहन जब्त

अरुण निराला संवाददाता सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बीती रात करही, डभरा और चन्द्रपुर क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई की।
रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान टीम ने रेत एवं निम्न श्रेणी के चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए कुल 6 वाहनों (4 हाईवा एवं 2 ट्रैक्टर) को पकड़ा। सभी वाहनों को पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।




