सक्ती जिलासक्ती नगर

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर आज होगी सर्व आदिवासी समाज की विशेष बैठक

सक्ती। आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की विशेष बैठक का आयोजन आज 29 जुलाई को गोंडवाना भवन कंचनपुर सक्ती में दोपहर 1 बजे किया जाएगा। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। समाज के जगेश्वर सिंह राज ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समाज के सभी पदाधिकारियों, युवाओं एवं समाजजनों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की गई है। बैठक में सक्ती जिले के चारों ब्लॉक के अध्यक्ष शामिल होंगे। साथ में अन्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button