प्रेमलाल पटेल ने शाकंभरी बोर्ड के सदस्य के रूप में ग्रहण किया पदभार

सक्ती। शाकंभरी बोर्ड कार्यालय रायपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रेमलाल पटेल ने शाकंभरी बोर्ड के सदस्य के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सफल कार्यकाल की कामना की। पदभार ग्रहण समारोह में शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वहीं बोर्ड के सदस्य संतोष पटेल एवं बसंत पटेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में समाज प्रमुख सुरेन्द्र पटेल, सुनील पटेल, दुर्गा पटेल, मोती पटेल, सनत पटेल, ओमप्रकाश पटेल, खेलसाय पटेल एवं उत्तम पटेल सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेमलाल पटेल अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए समाज हित एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे। कार्यक्रम में शाकंभरी बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।





