सक्ती जिलासक्ती नगर
तिरंगे के सम्मान के साथ युवाओं को राष्ट्रसेवा का संदेश: गणतंत्र दिवस पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

सक्ती। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने जिलेवासियों एवं समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं की मजबूत नींव है।
चिराग अग्रवाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक सेवा और संगठनात्मक अनुशासन के साथ आगे आएं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि भाजयुमो युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, राष्ट्रसेवा और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।




