सक्ती जिला

आबकारी विभाग की सजगता से आबकारी वृत्त सक्ती की शराब कोचियो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, वृत्त प्रभारी उप्पल के निर्देशन में लगातार मामले हो रहे दर्ज

सक्ति। कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुष्क दिवस (2 अक्टूबर) से पहले भारी मात्रा में शराब जब्त की है।

दिनांक 1 अक्टूबर को वार्ड नंबर 10 गढ़गोढ़ी थाना सक्ती क्षेत्र में मिली गुप्त सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल एवं आबकारी उपनिरीक्षक कोमल सिदार के नेतृत्व में बुधवारी बाजार में दबिश दी गई। इस दौरान संदिग्ध बाइक बजाज प्लेटिना (सीजी 11 बीसी 9347) के चालक हुसैन जायसवाल पिता दिलीप जायसवाल को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक में रखे प्लास्टिक बोरे से 60 नग देशी प्लेन शराब पाव बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 59 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय से रिमांड पर लेकर जेल दाखिल कर दिया गया।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल एवं उपनिरीक्षक कोमल सिदार के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, संजीव भगत सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button