अंतराष्ट्रीयबड़े अपराधराष्ट्रीय

दिल्ली में धमाका, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में विस्फोट – आठ की मौत, 24 घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 1) के समीप रविवार शाम एक कार में हुए भीषण विस्फोट से दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत और करीब 24 लोग घायल हुए हैं। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियों में आग लग गई।

धमाके के बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और क्षेत्र को घेरकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद तेज आवाज के साथ घना धुंआ उठा और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है। प्रारंभिक जांच में विस्फोट के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे शहर में हाई-अलर्ट घोषित कर दिया है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सार्वजनिक स्थलों पर सतर्क रहें।

अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट आतंकी घटना है या किसी अन्य कारण से हुआ है — इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जा सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button