हनुमान मंदिर में गूंजा ‘मोदी-मोदी’… सक्ती के नन्हें कुणाल ने निभाई पीएम की भूमिका, काटा जन्मदिन का केक

सक्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर का नजारा बेहद अनोखा रहा। इस बार केक काटने कोई बड़ा नेता नहीं बल्कि एक नन्हा बालक पहुँचा, जिसने सभी का दिल जीत लिया। नगर के छोटे से बालक कुणाल कृपलानी ने खुद को प्रधानमंत्री मोदी के अंदाज़ में तैयार किया—कुर्ता, जैकेट और वही आत्मविश्वास भरी मुस्कान।

हनुमान मंदिर परिसर में जब कुणाल ने मंच पर आकर केक काटा तो तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। छोटे-छोटे हाथों से बड़े सपनों का संदेश देते कुणाल ने कहा—“मोदी जी जैसा बनकर ही देश की सेवा करनी है।”

मंदिर का वातावरण देशभक्ति और उत्सव से भर गया। पूजन-अर्चन और प्रसाद वितरण के बीच ‘मोदी है तो मुमकिन है’ जैसे नारे गूंजते रहे।
इस रोचक और भावुक पल के साक्षी बने—राम अवतार अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, सुरेश कृपलानी, भवानी तिवारी, प्रेमलाल पटेल, धनंजय नामदेव, लखन नामदेव, अमन डालमिया, मनोज सोनी , कमल अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु।





