ऑनलाइन प्लेटफॉर्म PhysicsKart पर अभय अग्रवाल द्वारा NEET-2026 एवं JEE Main अप्रैल अटेम्प्ट हेतु भौतिकी का विस्तृत कोर्स 10 नवम्बर से प्रारंभ

रायपुर/बिलासपुर। छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर — PhysicsKart प्लेटफॉर्म पर अभय अग्रवाल द्वारा NEET-2026 एवं JEE Main अप्रैल अटेम्प्ट की तैयारी हेतु भौतिकी का विस्तृत ऑनलाइन कोर्स 10 नवम्बर से प्रारंभ किया जा रहा है। यह कोर्स पाँच माह का होगा, जिसमें प्रतिदिन 2 घंटे की नियमित कक्षा के साथ-साथ डाउट सेशन हेतु अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक 15 दिन में रिवीजन सेशन रखा गया है। कक्षा की रिकॉर्डिंग एवं पीडीएफ नोट्स भी छात्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह क्रैश कोर्स नहीं बल्कि एक नियमित व गहन अध्ययन वाला कोर्स है, जिसकी सीमित 100 सीटें ही उपलब्ध हैं। इसकी फीस ₹7999 रखी गई है।
संचालक अभय अग्रवाल ने बताया कि PhysicsKart का यह कोर्स छात्रों को भौतिकी की गहराई से समझ प्रदान करेगा। उन्होंने कहा —
“हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा पास कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें कंसेप्ट-क्लियर और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स में दक्ष बनाना है। हर छात्र को व्यक्तिगत रूप से गाइड किया जाएगा ताकि उसकी कमजोरियों पर काम किया जा सके। इस बैच की विशेषता यह है कि इसमें डाउट सेशन, रिवीजन और रिकॉर्डेड लेक्चर — सब कुछ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।”
उन्होंने आगे कहा कि यह कोर्स छात्रों के लिए भौतिकी में मजबूत नींव तैयार करने का सुनहरा अवसर है।




