सक्ती जिलासक्ती नगर

ग्राम टेमर में हरदिहा पटेल समाज के सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख की स्वीकृति, विधायक डॉ. चरणदास महंत के प्रति समाजजनों ने जताया आभार

सक्ती।सक्ती विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा ग्राम टेमर स्थित टेमर सर्किल परिक्षेत्र में हरदिहा पटेल समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। इस स्वीकृति को समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

इस अवसर पर ग्राम टेमर सहित टेमर सर्किल परिक्षेत्र के समस्त सामाजिक पदाधिकारीगण एवं सामाजिक बंधुओं ने विधायक डॉ. चरणदास महंत के प्रति आभार व्यक्त किया।

अध्यक्ष टेमर सर्किल एवं विधायक प्रतिनिधि अधिवक्ता रथ पटेल ने कहा कि “हरदिहा पटेल समाज के सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख रुपए की स्वीकृति से समाज को एक स्थायी पहचान और संगठित मंच मिलेगा। यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। विधायक डॉ. चरणदास महंत ने सदैव समाज और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है, जिसके लिए टेमर सर्किल परिक्षेत्र उनका हृदय से आभार प्रकट करता है।”

वहीं सक्ती विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि “समाज के समग्र विकास के लिए सामुदायिक भवन अत्यंत आवश्यक होते हैं। इससे सामाजिक एकता मजबूत होती है और आने वाली पीढ़ियों को संस्कार एवं संगठन की दिशा मिलती है। टेमर क्षेत्र के हरदिहा पटेल समाज के लिए स्वीकृत यह राशि समाजहित में एक छोटा सा प्रयास है। भविष्य में भी क्षेत्र के विकास एवं समाज के हित में हर संभव सहयोग जारी रहेगा।”

समाजजनों ने सामुदायिक भवन निर्माण शीघ्र प्रारंभ होने की अपेक्षा जताते हुए विधायक के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button