सक्ती – स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला पदाधिकारियों ने राज्य स्तरीय कार्यशाला में की सक्रिय भागीदारी

अरुण निराला संवाददाता, सक्ती।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय लीडर ट्रेनर, सहायक लीडर ट्रेनर, जिला सचिव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त एवं जिला संगठन आयुक्त (स्काउट-गाइड) हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राज्य प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, शंकर नगर, रायपुर में 15 से 16 अक्टूबर 2025 तक संपन्न हुई।
कार्यशाला का आयोजन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, एवं राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन और निर्देशानुसार किया गया।
इस कार्यशाला में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सक्ती जिले से जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त (गाइड) डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के मार्गदर्शन में निम्न प्रतिनिधिगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे —
भानु लाल महंत – जिला सचिव
राम नारायण सायतोड़ा – जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट)
सुनीता चौहान – जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड)
चंद्रकांत राठिया – जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)
रंजिता राज – जिला संगठन आयुक्त (गाइड)
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, प्रशिक्षण के आधुनिक तरीके, तथा मैदान अनुभव साझा करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर स्काउट-गाइड आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं रणनीतियाँ प्रस्तुत की गईं। कार्यशाला का समापन सामूहिक समीक्षा और आगामी योजनाओं के निर्धारण के साथ हुआ।




