सक्ती जिला
तेली नर्सरी ग्राउंड के पास ड्राइवर महासंगठन का ‘स्टेयरिंग छोड़ आंदोलन’ — शराबबंदी, सुरक्षा कानून व वेलफेयर बोर्ड गठन की उठी मांग

अरुण निराला संवाददाता, डभरा। आज दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को ड्राइवर महासंगठन के बैनर तले चूरतेली नर्सरी ग्राउंड (डभरा–खरसिया मुख्य मार्ग) के पास शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन “स्टेयरिंग छोड़ आंदोलन” एवं धरना-प्रदर्शन की शुरुआत की गई।
आंदोलन का नेतृत्व तुलाराम मैत्री, ब्लॉक अध्यक्ष (डभरा) द्वारा किया जा रहा है। संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में
संपूर्ण छत्तीसगढ़ में शराबबंदी,
ड्राइवर आयोग व सुरक्षा कानून की स्थापना,
तथा ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड के गठन की माँग प्रमुख रूप से रखी है।
ड्राइवर महासंगठन का कहना है कि जब तक उनकी माँगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन अनिश्चितकाल तक शांतिपूर्ण रूप से जारी रहेगा।




