छत्तीसगढ़सक्ती जिला

धान उठाव के मामले में पिछड़ा सक्ती जिला, समस्या से जूझ रहे प्रभारियों ने किया धरना प्रदर्शन

-कहा – जल्द उठाव हो अन्यथा अनिश्चित कालीन आंदोलन होगा

सक्ती। धान उठाव नहीं होना सक्ती जिले का इन दिनों ज्वलंत मुद्दा बन गया है। प्रभारियों ने डीएएमओ कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और धान उठाव की शीघ्र व्यवस्था किए जाने की मांग की। एक हफ्ते के भीतर धान उठाव नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी। विदित हो कि धान खरीदी तो समाप्त हो गई है लेकिन धान उठाव नहीं होने से प्रभारियों पर आफत आ गई है। मौसम भी मुश्किल बढ़ा रहा है। लाखों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है। धान सड़ रहा है, धान को चूहे खा रहे हैं लेकिन प्रशासन को इसकी कोई चिंता नहीं है।


धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने एक स्वर में धान उठाओ समिति बचाओ के नारे भी लगाए साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 की धान खरीदी प्रोत्साहन राशि दिलाने की बात कही है। आपको बता दे शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों का धान बड़े जोर शोर से खरीदा गया । वही खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी का कार्य पूर्ण हो चुका है। सक्ति जिले अंतर्गत कुल 125 उपार्जन केंद्रों में लगभग 517475.64 टन धान खरीदी हुई है जिसमें अभी भी उपार्जन केंद्रों में लगभग 1.5 लाख टन धान जाम है। प्रभारियों ने बताया कि उपार्जन जिले के अधिकांश उपार्जन केंद्रों में धान उठाव हेतु 09.01.2024 के बाद कोई डीओ जारी नहीं हुआ है एवं जिन केन्द्रों में एक माह पूर्व भी डीओ जारी हुआ है उनका धान उठाव मिलर द्वारा नहीं किया गया है। खरीदी केंद्रों में चूहों एवं दीमकों से धान एवं धान भरे बारदाने को नुकसान हो रहा है। जबकि धान खरीदी के 72 घंटो के अंदर धान उठाव का प्रावधान है।

ऐसे में अगर शीघ्र उठाव नहीं कराया जाता तो धान में सूखत आना आवश्यक है। जिससे जिले में 0% शार्टेज का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल है। अतः धान उठाद शीघ्र कराई जावे, अन्यथा किसी भी प्रकार की क्षति व कमी के लिए प्रभारियों व समिति कर्मचारियों को जिम्मेदार ना माना जावे।खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 की धान खरीदी की धान खरीदी की प्रोत्साहन राशि अभी तक समितियां को अप्राप्त है जिसे शीघ्र समिति खाते में समायोजन किए जाने की मांग समिति प्रभारियो ने शासन प्रशासन से की है, वही समितियां में धान का का उठाव अगर 7 दिन के अंदर नहीं होता है तो सभी ने एक स्वर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी प्रशासन को दी है इस दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सक्ती ,बाराद्वार ,हसौद, चंद्रपुर, जैजैपुर डभरा समिति के सदस्य अधिक संख्या में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button