कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश चौधरी के जन्मदिवस पर कमल किशोर पटेल ने दी शुभकामनाएं

सक्ती। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओमप्रकाश चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं स्टेट बार काउंसिल सदस्य कमल किशोर पटेल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कमल किशोर पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मंत्री ओमप्रकाश चौधरी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ईश्वर से मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौधरी अपनी कार्यकुशलता, सरल व्यक्तित्व और जनहितैषी सोच के कारण प्रदेशभर में लोकप्रिय हैं। उनके नेतृत्व में विभिन्न विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है। जन्मदिवस के अवसर पर कमल किशोर पटेल ने मंत्री ओमप्रकाश चौधरी के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।




