Uncategorized

कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर सक्ती जिला कांग्रेस ने दिखाई संगठनात्मक ताकत, ग्राम झरना में हुए भव्य आयोजन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत बोले—कांग्रेस का 140 वर्षों का संघर्ष लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर

सक्ती। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झरना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ. चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


इस अवसर पर डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 140 वर्षों से अधिक का गौरवशाली इतिहास भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संघर्ष का प्रतीक है। कांग्रेस ने हमेशा आम जनता, किसान, मजदूर और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की है।


सक्ती जिला कांग्रेस की एकजुटता बनी आयोजन की पहचान-


नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि सक्ती जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की मजबूत एकता, अनुशासन और जनसंपर्क को दर्शाता है। सक्ती और जांजगीर-चांपा जिलों के कार्यकर्ताओं की सहभागिता से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल ने किया मार्गदर्शन-


जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।


अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी रखे विचार-


कार्यक्रम को श्री गुलजार सिंह, श्री बालेश्वर साहू, श्री व्यास कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल साहू एवं श्री बलराम प्रसाद पांडे ने भी संबोधित करते हुए कांग्रेस की नीतियों और संगठनात्मक मजबूती पर प्रकाश डाला।


बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद-


इस अवसर पर श्री राजीव जायसवाल, श्रीमती मेनका जायसवाल, श्री रविंद्र शर्मा, श्री कन्हैया कंवर, श्री अमित राठौर, श्री जागेश्वर सिदार, श्री जिवेन्द्र राठौर, सुश्री कुसुम यादव, श्री नारायण प्रसाद गबेल सहित सक्ती जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किसान नेता श्री साधेश्वर कुमार गबेल ने किया, जबकि पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री रूपनारायण साहू ने आभार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button