छत्तीसगढ़सक्ती जिला

बहन से मिलने जा रहे थे रायगढ़, सक्ती के पास नेशनल हाईवे में अनियंत्रित कार खेत में पलटी दो लोगों की मौत, मृतक की दो बहनें घायल

सक्ती। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पतेरापाली मसनिया कला गांव के बीच में तेज रफ्तार का नियंत्रित होकर खेत में पलट गई हादसे में दो लोगों की मौत हो गई वही दो सगी बहन को गंभीर चोट आई है जिन्हें सक्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कर में सवार लोग दिव्या कश्यप की दीदी से मुलाकात करने रायगढ़ जा रहे थे। सक्ती के पास पहुंचे ही थे कि हाथ से का शिकार हो गए। दुर्घटना में शुभम चंद्रा और दिव्या कश्यप की मौत हो गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के बार गांव के शुभम चंद्रा, मीनाक्षी चंद्रा, मनीष चंद्रा और कुकदा गांव की दिव्या कश्यप कार में सवार होकर रायगढ़ जा रहे थे तभी सक्ती क्षेत्र के पटेरपाली और मसानिया कला गांव पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई।

इससे कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज के दौरान शुभम चंद्रा, दिव्या कश्यप की मौत हो गई, वहीं मृतक युवक की घायल बहाने मीनाक्षी चंद्रा, मनीषा चंद्रा का इलाज चल रहा है मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button