सक्तीसक्ती नगर

सक्ती में नोबल लाइफ हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार,नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने की अध्यक्षता; जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवा में नैतिकता और संवेदनशीलता पर दिया जोर

सक्ती। जिला मुख्यालय सक्ती में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बुधवार को नई शुरुआत हुई। शहर के गोपाल टॉकीज के सामने स्थापित नोबल लाइफ हॉस्पिटल का 19 अगस्त को भव्य शुभारंभ किया गया। “नैतिकता से इलाज, सेवा में उत्कृष्टता” के ध्येय के साथ प्रारंभ हुए अस्पताल का उद्घाटन छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े ने की। समारोह में  पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, नगर पालिका परिषद सक्ती अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने अस्पताल का अवलोकन करते हुए प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।

चिकित्सा मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम—डॉ. महंत

मुख्य अतिथि डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि सक्ती जिला बनने के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता लगातार बढ़ी है। नए अस्पताल के प्रारंभ होने से सक्ती सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। मरीज अस्पताल में विश्वास और उम्मीद लेकर पहुंचता है, इसलिए उपचार में गुणवत्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार, पारदर्शिता और नैतिकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से गरीब और जरूरतमंद मरीजों के हित में भी विशेष पहल करने का आह्वान किया।

स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने से मरीजों को राहत—कमलेश जांगड़े

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा प्रत्येक नागरिक की बुनियादी आवश्यकता है। सक्ती में नए अस्पताल की शुरुआत से मरीजों एवं उनके परिजनों को उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की परेशानी कम करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल की पहचान केवल आधुनिक संसाधनों से नहीं, बल्कि चिकित्सकों और कर्मचारियों के सेवाभाव, मरीजों के प्रति व्यवहार तथा उपचार की गुणवत्ता से बनती है। अस्पताल प्रबंधन अपने ध्येय वाक्य के अनुरूप नैतिकता और उत्कृष्ट सेवा को व्यवहार में उतारे, जिससे लोगों का भरोसा मजबूत हो।

ग्रामीण अंचल के मरीजों को मिलेगा लाभ

अतिथियों ने कहा कि सक्ती आसपास के बड़े ग्रामीण क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है। समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से मरीजों की जान बचाने के साथ उनके परिवारों को आर्थिक और मानसिक राहत मिलती है। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। अस्पताल विश्वास, पारदर्शिता और मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकता है। कलेक्टर अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य संबंधी निर्धारित मानकों, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और मरीजों से जुड़े नियमों का पालन करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित समन्वय, अनुशासन और संवेदनशीलता को आवश्यक बताया।सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा के साथ संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता और मरीजों को उपचार की स्पष्ट जानकारी देने पर जोर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अस्पताल की शुरुआत को शहर के विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल ने कहा कि मरीज और चिकित्सक के बीच विश्वास उपचार की सबसे मजबूत आधारशिला है।

गुलजार सिंह ठाकुर सहित अतिथि रहे मंचस्थ

इस अवसर पर गुलजार सिंह ठाकुर, नोवेल वर्मा, रश्मि गभेल, दिगम्बर चौबे, नरेश गेवाडीन एवं अनिता गोपाल मंचस्थ रहे। सभी ने अस्पताल की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि यह संस्थान सक्ती एवं आसपास के नागरिकों को जिम्मेदार और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएगा।समारोह में रथ राम पटेल, महबूब खान, राकेश राठौर, अमित राठौर, राम प्यारे सिदार, अलका जायसवाल, शफीक खान, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, संतोष सोनी, सुमित शर्मा, अभिषेक बंसल एवं धीरज साहू, चंद्रकुमार सोनी, हीरा साय यादव, विजया जायसवाल, खिलेंद्र जायसवाल, धनञ्जय राठौर, लीलाधर पटेल, पवन साहू, अमीरचंद अग्रवाल भूरू, विशाल जांगड़े सरपंच सपनाईपाली, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अस्पताल प्रबंधन की रही महत्वपूर्ण भूमिका

उद्घाटन समारोह को सफल बनाने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर स्वरूप देने में अस्पताल प्रबंधन से जुड़े मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णकुमार पटेल , डायरेक्टर डॉ. राजेश बंजारे, डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. बादल एक्का, डॉ. एस. पी. राठिया एवं डॉ नीटू बंजारे, पुष्पा पटेल, रेवती पटेल, जी आर भगत का सराहनीय योगदान रहा।अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य नागरिकों को नैतिकता, पारदर्शिता और सेवाभाव के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। समारोह के अंत में अस्पताल परिवार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, चिकित्सकों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button