सक्ती जिलासक्ती नगर

थाना मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध नशीली सिरप खपाने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, 3.18 लाख रुपये की नशीली सिरप व वाहन जप्त

सक्ती। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भुवनेश्वरी पैकरा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मालखरौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से नशीली सिरप की बिक्री एवं परिवहन करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की नशीली सिरप एवं वाहन जप्त किए हैं। थाना मालखरौदा पुलिस को दिनांक 02 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति वागनआर कार क्रमांक CG 13 BF 3626 एवं मोटरसाइकिल के माध्यम से खरसिया से अड़भार रोड होते हुए पोता की ओर अवैध रूप से वनरैक्स नशीली सिरप बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 मि.ली. वाली वनरैक्स नशीली सिरप की 94 शीशी, जिसकी कीमत 18,894 रुपये, एक वागनआर कार (कीमत लगभग 2,30,000 रुपये) तथा एक एरा एसपी-125 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 70,000 रुपये) जप्त की। इस प्रकार कुल जप्त मशरूका की कीमत 3,18,894 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में :- 

(1) कृष्ण कुमार डनसेना, पिता स्व. सियाराम, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम छोटे गुमड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़,

(2) धजाराम कुर्रे, पिता स्व. हेतराम कुर्रे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम छोटे गुमड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़,

(3) सिकंदर गबेल, पिता स्व. शिवकुमार गबेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बुंदेली, चौकी अड़भार, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती,

(4) कृष्णकुमार जांगड़े, पिता अनिल कुमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बुंदेली, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती शामिल हैं।

पुलिस द्वारा आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत, साइबर सेल से निरीक्षक अमित टंडन, स.उ.नि. आदित्य सिंह, दिलीप खलखो, आरक्षक सेतराम पटेल, महेंद्र कंवर, अशोक टंडन, विनोद रात्रे, एलेक्स मिंज, गोपाल साहू, शत्रुघन जांगड़े एवं हरीश चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button