शिक्षा

बढ़ते गर्मी के प्रकोप से स्कूलों के समय सारणी में किया गया बदलाव, अब सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेगी स्कूलें

सक्ती – वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ द्वारा राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। सोमवार से शनिवार तक
एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएँ प्रातः 07.00 बजे से 11.00 बजे तक तथा ऐसी शालाएॅ जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएँ प्रातः 07.00 बजे से 11.00 बजे तक तथा हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएॅ प्रातः 11.00 बजे से 03.00 बजे तक संचालित होगी । वहीं कार्यालय का समय यथावत रहेगा । यह आदेश 2 से 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा।

ReplyForwardAdd reaction

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button