सक्ती जिलासक्ती नगर

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और रिपोर्ट की शुद्धता सर्वोपरि, पैथोलॉजी लैब का किया निरीक्षण 

सक्ती।  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निजी पैथोलॉजी संस्थानों और नर्सिंग होम्स का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल में स्वास्थ्य विभाग ओआईसी एवं डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश सिंह राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, नोडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन भारद्वाज तथा विभागीय टीम शामिल रही।

कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और परीक्षण रिपोर्ट की शुद्धता सीधे मरीजों के जीवन से जुड़ी है, इसलिए सभी संस्थानों को मानक प्रक्रियाओं और नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने नियम उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विगत दिवस विकासखंड जैजैपुर में मां गायत्री पैथोलॉजी और आरोग्य पैथोलॉजी संस्थान का निरीक्षण किया गया, जहाँ सेवा प्रबंधन, रिकॉर्ड संधारण, मरीज सुविधाएँ, प्रसूति सेवाएँ और नर्सिंग होम एक्ट के अनुपालन की समीक्षा की गई।

कुछ केंद्रों में व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जबकि कुछ में दस्तावेज़ी और मानक प्रक्रिया पालन में कमियाँ मिलीं। संबंधित संस्थानों को निर्धारित समय में सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सैंपल परीक्षण प्रक्रिया, कोल्ड चेन व्यवस्था, रिपोर्ट रजिस्टर संधारण, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण और दर सूची के स्पष्ट प्रदर्शन जैसे बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button